फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The young man absconded by snatching the woman's coil

महिला के कुंडल लूटकर युवक-युवती फरार

Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man absconded by snatching the woman's coil
धनौरी। चौकी क्षेत्र के गांव जसवावाला में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक और युवती ने खेत में काम कर रही महिला के कुंडल लूट लिए। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। लूट की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

धनौरी चौकी गांव जसवावाला निवासी केला देवी पत्नी सेवाराम दोपहर करीब 12 बजे खेत पर भिंडी तोड़ रही थी। केला देवी का आरोप है कि उसी समय बाइक सवार युवक व युवती उसके पास आए। दोनों ने अपने मुंह पर मास्क लगाया था। उन्होंने कहा कि वह बिहारीगढ़ के रहने वाले हैं। खेत से ताजी भिंडी लेने आए हैं। जैसे ही केला देवी उनके लिए भिंडी तोड़ने लगी युवक ने उसे पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। कानों से कुंडल झपट लिए और भागकर बाइक में बैठकर तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव की तरफ से फरार हो गए। केला देवी घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। दिनदहाड़े लूट की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed