फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The wheels of industries started gasping due to power cut

बिजली कटौती से हांफने लगे उद्योगों के चक्के

Wed, 13 Oct 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The wheels of industries started gasping due to power cut
त्योहारी सीजन में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। मंगलवार को हरिद्वार के कई इलाकों में कटौती हुई। ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक पांच घंटे तक बिजली का संकट झेलना पड़ा। शहरी और औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में दो से चार घंटे तक बिजली कटौती की गई। बिजली पर निर्भर कारखानों में उत्पादन प्रभावित रहा। कटौती से पेयजल का संकट भी रहा। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई ट्यूबवेल ठप रहे।
विज्ञापन

कोयले की किल्लत और त्योहारी सीजन में बिजली की खपत से देशभर में बिजली का संकट बना है। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। खपत बढ़ने से नेशनल एक्सचेंज में भी बिजली के दाम 15 रुपये से बढ़कर 17 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गए हैं। इससे यूपीसीएल बिजली खरीदने के बजाय कटौती कर रहा है। सिडकुल में एक हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। हरिद्वार कृषि उत्पादन में भी प्रदेश का अग्रणी जिला है। बिजली का संकट शहर से लेकर गांवों और औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ने लगा है। मंगलवार को अघोषित कटौती से हर कोई परेशान रहा।
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीण इलाकों में आटा चक्की, तेल पेलर, आरा मशीन, गन्ना कोल्हू से लेकर ट्यूबवेल का संचालन पर असर रहा। शहरी इलाकों में वेल्डिंग, कारपेंटर, वर्कशाप समेत बिजली पर निर्भर कार्य बाधित रहे। कारखानों में लेबर खाली रही। डीजल महंगा होने से जनरेटर चलाने के खर्च का बोझ अलग से पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हरिद्वार क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 6.66 मिलियन यूनिट बिजली की खपत है। बीते कुछ दिनों से दो से ढाई घंटे की कटौती हो रही है। कटौती की अवधि में करीब बीस फीसदी खपत बचाई जा रही है। कटौती देहरादून स्थित आईएसबीटी के निकट पिटकुल के कंट्रोल रूम से हो रही है।
- रवि राजौरा, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
---------------
पांच घंटे बिजली गुल, 40 गांव प्रभावित
पथरी। भट्टीपुर और पथरी बिजली घर से जुड़े करीब 40 गांवों में मंगलवार को पांच घंटे कटौती हुई। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। पथरी क्षेत्र में 40 स्टोन क्रशर और 20 फैक्ट्रियां भी हैं। कटौती से इनमें कार्य भी बाधित हुआ। मंगलवार सुबह नौ बजे बिजली चली गई। दोपहर में एक बजे बाद बिजली आई। इससे शेरपुर, भट्टीपुर, शाहपुर, बादशाहपुर, नई कुंडी, नसीरपुर कलां, नसीरपुर खुर्द, पदार्था, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, अम्बूवाला, झाबरी, धनपुरा, घिस्सूपुरा, चांदपुर आदि गांवों के लोगों को संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान के मुताबिक कटौती कंट्रोल रूम से की गई है।
-------------------
औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर असर
बहादराबाद। सिडकुल क्षेत्र में मंगलवार को करीब चार घंटे कटौती हुई। इसका असर औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर पड़ा। कारखानों में काम बाधित होने से दीपावली और नए साल के आर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं।
एसोसिएशन ऑफ फार्माक्युटिकल्स मैन्युफैक्चर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनिल शर्मा के मुताबिक बिजली की कटौती का कोई समय नहीं है। अघोषित कटौती होने से कारखानों का संचालन नहीं कर पा रहे हैं। कई कारखानों में जनरेटरों की मदद से मशीनें संचालित नहीं होती हैं। ऐसे में बिजली गुल होने के बाद कर्मचारी कामकाज नहीं कर पाते हैं। उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिडकुल इंटरप्रेयर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश कपूर के मुताबिक बिजली की कटौती का कोई समय नहीं है। सिडकुल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। किसी कारणवश कटौती की जा रही है तो उसका टाइम सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि पता रहे कि कटौती किस समय और दिन होगी।

-----------------
लालढांग में तीन घंटे कटौती हुई
लालढांग। क्षेत्र में तीन घंटे अघोषित कटौती हुई। लालढांग में आपूर्ति कोटद्वार से होती है। कटौती से सिंचाई के ट्यूबवेल नहीं चल पाए। लालढांग, रसूलपुर, चमरिया और नया गांव के लोगों की दिनचर्या पर इसका असर पड़ा। कटौती से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed