{"_id":"56836082f50f69d5b7bde8997ec272b1","slug":"the-warm-weather-has-everyone-nervous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में आई गर्माहट से हर कोई बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आई गर्माहट से हर कोई बेचैन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नव वर्ष के पहले दिन शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। दो जनवरी को तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया और 23 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष इस दिन अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था। जनवरी माह के दूसरे दिन मौसम में अचानक से आई गर्माहट से हर कोई बेचैन हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हवाएं चलने से मौसम में छाई धुंध साफ हो गई थी। इसका असर यह हुआ कि शनिवार सुबह सूर्यदेव बिना किसी रुकावट के प्रकट हुए और मौसम साफ रहने से खिलखिलाती धूप निकली। इससे लोगों के चेहरे भी खिल उठे। लेकिन दिन बढ़ते-बढ़ते धूप इतनी तेज होती चली गई कि दोपहर में धूप असहनीय होने लगी। धूप में बैठे लोग छांव में जाते दिखे। एनआईएच रुड़की के मौसम वैज्ञानिक डा. मनोहर अरोड़ा ने मौसम में आ रहे इस तरह के बदलाव के तीन कारण बताए हैं। पहला कारण पिछले साल एलनीनो इयर था। इसे गर्म इयर माना जाता है। उसका प्रभाव इस ठंड पर साफ पड़ रहा है। दूसरा इस बार पश्चिमी विक्षोभ बेहद कमजोर है।
विज्ञापन
मौसम में नमी न के बराबर है, मौसम ड्राई है। मौसम में नमी न होने की वजह से दिन के समय मौसम साफ रहता है जिससे तेज धूप निकल रही है। नमी की कमी के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। इसी कारण कोहरा आदि भी नहीं आ रहा है। तीसरा कारण राजस्थान से एंटी साइक्लोनिक वेव (गर्म हवाएं) आ रही हैं। जो वातावरण को गर्म बना रही है।
विज्ञापन