फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The traders protested, demanding that the Kumbh event be held

व्यापारियों ने कुंभ आयोजन को कराने की मांग उठाते हुए किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
The traders protested, demanding that the Kumbh event be held
अपर रोड पर प्रदर्शन करते व्यापारी । - फोटो : HARIDWAR
व्यापारियों ने कुंभ निर्धारित समय पर कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के चलते खड़े हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए महाकुंभ जैसा विशाल मेला बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कुंभ मेला निर्धारित समय पर नहीं हुआ तो व्यापारी आर्थिक रूप से और कमजोर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर रोड पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि कोरोना संकट के चलते हरिद्वार के व्यापारी भुखमरी की कगार पर हैं। व्यापारियों को उम्मीद थी कि कांवड़ मेला होने से व्यापार गति पकड़ेगा। लेकिन कांवड़ मेला नहीं होने से व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। यदि कुंभ मेला भी निर्धारित समय पर नहीं कराया गया तो व्यापारियों की स्थिति और खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा कि सामाजिक संगठन, व्यापारी, संत महापुरुष महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। मेला प्रशासन को भी धर्मनगरी के लोगों की भावनाओं के अनुरूप कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को तेजी के साथ लागू कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि मेला प्रशासन व आम जनमानस अवश्य ही मेले को सकुशल कराने में अपना योगदान देगा, उन्होंने कहा कि आने वाले कुंभ मेले को भी प्रशासन सावन की भांति न कराने के प्रयास में लगा है। अगर यही हाल रहा तो मजबूर व्यापारी साथी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सागर सक्सेना, राहुल शर्मा, गगन गुगनानी, अजय रावल, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, नितिश कुमार, अमन कुमार, प्रिंस रावत, सूरज कुमार, रींकू सक्सेना, ऋषभ गोयल, अतुल चौहान, मन्नू, मनीष चौहान, विनोद, राजेश अग्रवाल, दिनेश साहू, गोपाल गोस्वामी, सुनील त्यागी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed