फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The team, who came to raise Swami Sivananda

स्वामी शिवानंद को उठाने पहुंची टीम, आग्रह कर लौटी

Sat, 27 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार। Updated Sat, 27 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
गंगा में खनन के खिलाफ उग्र तप करते हुए जल का त्याग कर मौन धारण कर चुके स्वामी शिवानंद को उठाने के लिए शनिवार देर शाम पुलिस प्रशासन की एक टीम मातृसदन पहुंची। एसडीएम मनीष कुमार और सीओ कनखल जयदेव आर्य ने स्वामी शिवानंद से वार्ता करते हुए जल ग्रहण करने का आग्रह किया। मौन धारण करने के चलते स्वामी शिवानंद ने लिखकर उनसे वार्ता की और गंगा में खनन बंद होने और अधिकारियों के निलंबन होने तक जल लेने से साफ इनकार कर दिया। आग्रह के बाद टीम वापस लौट आई।  
विज्ञापन

    
गंगा में वन विकास निगम का खनन खोलने के विरोध में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद इन दिनों उग्र तप कर रहे हैं। उनसे पहले ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 11 दिन अनशन पर रहे।  स्वामी शिवानंद ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी जल ग्रहण नहीं किया। शनिवार की सुबह उन्होंने मौन धारण कर लिया। दो दिन से जल न लेने पर  खतरा देखते हुए प्रशासन की तरफ से एसडीएम मनीष कुमार और सीओ कनखल जयदेव आर्य देर शाम मातृसदन पहुंचे। गेट पर काफी देर तक ब्रह्मचारी दयानंद से उनकी वार्ता होती रही। स्वामी शिवानंद से वार्ता का अनुरोध करने पर ब्रह्मचारी दयानंद ने अनुमति लेकर उनकी स्वामी शिवानंद से वार्ता कराई।       
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने स्वामी शिवानंद से जल ग्रहण करने का आग्रह किया, मगर स्वामी शिवानंद ने लिखकर आग्रह का जवाब देते हुए साफ किया कि जब तक गंगा में खनन बंद नही होगा और पांचों जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता, वे जल ग्रहण नहीं करेंगे। स्वामी शिवानंद के न मानने पर अधिकारी वापस लौट गए। वहीं एसडीएम सदर मनीष कुमार सिंह का कहना है कि स्वामी शिवानंद को जल ग्रहण करने के लिए आग्रह करने गए थे, मगर स्वामी शिवानंद नहीं माने। आला अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

      
सुबह से मातृसदन के दरवाजों पर थे ताले      
प्रशासन की ओर से बलपूर्वक स्वामी शिवानंद को उठाने की भनक मातृसदन के अनुयायियों को शनिवार की सुबह से लग गई थी। इसी के चलते मातृसदन के मुख्य द्वार से लेकर अंदर स्वामी शिवानंद के कमरे में चैनल गेट पर ताला लगा दिया गया था। स्वामी शिवानंद दिन भर कमरे के आंगन में रहे और चैनल गेट पर ताला लगा रहा। मातृसदन से जुड़े गंगा भक्तों का आना जाना भी लगा रहा। देर शाम प्रशासन पहुंचा तो सूचना पाकर तब भी मातृसदन के समर्थक वहां पहुंचे। डा. हेमंत ध्यानी, अधिवक्ता अरुण भदौरिया आदि ने भी एसडीएम से वार्ता की।      
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed