फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The teachings and teachings of Saint Ravidas are still relevant today: Madan Kaushik

संत रविदास की शिक्षा और उपदेश आज भी प्रासंगिक : मदन कौशिक

Mon, 09 Feb 2026 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
The teachings and teachings of Saint Ravidas are still relevant today: Madan Kaushik
हरिद्वार। श्री गुरु रविदास लीला समिति मोहल्ला कड़छ ज्वालापुर की ओर से 67वें वार्षिक उत्सव का समापन समारोह में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक और समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने किया। समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवनलीला को अभिनय के माध्यम से रंगमंच पर प्रदर्शित करने वाले कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास ने जात-पात ऊंच-नीच, पाखंड वाद के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया और समाज में व्याप्त बुराइयों का अंत किया। संत रविदास की शिक्षा और उपदेश आज भी प्रासंगिक है। समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु रविदास लीला समिति के अध्यक्ष और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान ने कहा कि कर्म मनुष्य का धर्म है। फल की चिंता किए बिना निरंतर अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को संत रविदास के आदर्शों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, तीर्थपाल रवि, हीरा सिंह बिष्ट, चौधरी बलजीत सिंह, रवि प्रकाश पप्पू, राजन कुमार, अशोक हरदयाल, रमेश कुमार भूषण, किशोर पाल, विजय पाल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed