फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The sealed shops near the temple premises were also being operated

Haridwar News: मंदिर परिसर के पास सील की गई दुकानें भी हो रही थी संचालित

Tue, 29 Jul 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The sealed shops near the temple premises were also being operated
हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर परिसर के बाहर वन भूमि पर बनी अवैध दुकानें भी चोरी छिपे संचालित की जा रही थीं। हादसे के बाद इन दुकानों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों पर दुकानों को अवैध तरीके से संचालित करने जैसे आरोप लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले को भी संज्ञान में लिया है। जांच में अगर ये बात सही निकली तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में मनसा देवी मंदिर परिसर के बाहर वन भूमि पर बनी कुछ अवैध दुकानें चिन्हित की गई थी। दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में दुकानें सील करने के पार्क प्रशासन ने कब्जे में ले ली थी। रविवार को मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर भगदड़ मचने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर इन अवैध दुकानों की तस्वीरें वायरल हो गई। दावा किया जा रहा है कि इन दुकानों को संचालित कराने के लिए बकायदा रकम वसूली जा रही है। इसका सीधा आरोप मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों पर है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि हादसे के मामले की जांच चल रही है। उसी जांच में सभी चीजें चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed