फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The saints of Haridwar quarantined themselves

हरिद्वार के संतों ने खुद को किया क्वारंटीन

Fri, 14 Aug 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The saints of Haridwar quarantined themselves
गायक जुबिन नौटियाल के पिता एवं देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार के कई संतों में खलबली मच गई है। कुछ दिन पहले ही इन संतों ने जुबिन की एक एलबम लांच की थी और उस कार्यक्रम में उनके पिता भी शामिल थे। दो प्रमुख संतों के साथ अन्य लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दस अगस्त को गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी भक्ति की एक एलबम की लांचिग कनखल के हरिहर आश्रम और काली मंदिर में की थी। हरिहर आश्रम में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के साथ उनके कई अनुयायी भी थे। इसके बाद उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी से भी लांचिग कराई थी। दक्षिण काली मंदिर में 20 से अधिक लोग मौजूद थे। दोनों ही जगह मंच पर जुबिन के पिता भी मौजूद थे। बृहस्पतिवार को जुबिन के पिता में कोरोना की पुष्टि हुई। शुक्रवार को जब यह सूचना हरिद्वार पहुंची तो संतों के साथ उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने कई वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालकर गायक जुबिन नौटियाल के पिता के संपर्क में आए लोगों से अपील की कि वह खुद को क्वारंटीन कर दें। इसके बाद दोनों ही संतों और उनके अनुयायियों ने अपने आप को क्वारंटीन कर दिया। दक्षिण काली मंदिर और हरिहर आश्रम में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करके इसलिए उन लोगों ने खुद ही पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

-------------------------
जुबिन के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद मैं और मंदिर से जुड़े अन्य लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर दिया है। सभी लोग सरकारी गाइड लाइन का पालन करेंगे। मंदिर में किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, दक्षिणा काली मंदिर पीठाधीश्वर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed