{"_id":"56c2634b19ef5c83f942fc461eed1f4f","slug":"the-ruthless-arena-against-it-and-dharmdwaja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मोही अणि अखाड़े ने चढ़ाई धर्मध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मोही अणि अखाड़े ने चढ़ाई धर्मध्वजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। बैरागीद्वीप पर वैष्णवों के निर्मोही अणि अखाड़े ने धर्मध्वजा चढ़ाकर विधि-विधान से ध्वज पूजन किया। कामना की कि अर्द्धकुंभ निर्विघ्न संपन्न हो जाए।
विज्ञापन
मेला डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां गंगा है। अर्द्धकुंभ पर सभी विकास कार्य पूरे कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर ने कहा कि कुंभ-अर्द्धकुंभ भारत की संस्कृति पहचान है। अर्द्धकुंभ में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत ज्ञानदास से वार्ता कर कोई एक स्नान करने की नई परंपरा पर निर्णय लिया जाएगा। निर्मोही अणि के संचालक महंत रामशरण दास ने कहा कि भारतीय परंपराओं से देश समृद्ध होता है। आने वाले स्नानार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि भारत देश धार्मिंक आस्थाओं का देश है। यहां पूजा पद्धति को सर्वोपरि माना गया है। आयोजन में महंत प्रेमदास, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बिहारी शरणदास, स्वामी सत्यव्रतानंद, महंत प्रेमदास, स्वामी प्रबोद्धानंद आदि भी उपस्थित थे। मौके पर मेला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारियों ने हनुमान मंदिर में पूजन किया।
विज्ञापन