फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The robbers caught on CCTV's face

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरों के चेहरे

Mon, 01 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। वरुणा ट्रांसपोर्ट कंपनी से शनिवार देर शाम तीन लाख रुपये लूटकर ले उड़े चार लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कवायद में जुट गई है। एक टीम मुजफ्फरनगर भी भेजी गई है।

विज्ञापन

शनिवार देर शाम सिडकुल क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने छह कर्मचारियों को शौचालय में बंधक बना लिया था और मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं तीन लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गए थे। लूट की वारदात से हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ गई थी। आनन-फानन में एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। लेकिन घंटों तक चले चेकिंग अभियान के बाद भी लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े। इधर जांच में जुटी पुलिस को उस समय अहम सुराग हाथ लगे जब ट्रांसपोर्ट कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाशों के चेहरे नजर आए। चारों बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। लुटेरों के घुसने से लेकर उनके बाहर निकलने तक का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। प्रारंभिक पड़ताल में एक लुटेरे के मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखने की बात सामने आने पर एक पुलिस टीम रवाना हो गई है। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed