फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The religious place obstructing the construction of the

Haridwar News: फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बन रहा धार्मिक स्थल 26 को हटेगा

Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The religious place obstructing the construction of the

विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण में बाधा बन रहे धार्मिक स्थल को 26 जुलाई को हटाया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का सहयोग मांगा गया है।


दरअसल, हरिद्वार-देहरादून मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है लेकिन भूपतवाला क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे के चौड़ीकरण में एक फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बीच में एक धार्मिक स्थल भी आ रहा है। जिसे हटाने के लिए प्राधिकरण की ओर से मुआवजा दिया जा चुका है मगर धार्मिक स्थल को नहीं हटाया गया है। जिससे हाईवे चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। उधर अधूरे फ्लाईओवर के निर्माण से बरसात में जलभराव की समस्या का सामना लोगों को अलग से करना पड़ रहा है, क्योंकि फ्लाईओवर के पूरा न होने से निकासी नाला भी नहीं बन पा रहा है। इससे अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक तकनीकी सह परियोजना निदेशक रुड़की पीएस गुसाईं ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर धार्मिक स्थल को हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि उसे हटाकर हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ ही लोगों को भी जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed