{"_id":"61990c14f6c1ba43c66f8c0b","slug":"the-rank-of-the-state-remained-intact-the-local-government-fell-at-the-national-level-haridwar-news-drn3966110120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य रेंकिंग बरकरार, राष्ट्रीय में गिरी निगम सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य रेंकिंग बरकरार, राष्ट्रीय में गिरी निगम सरकार
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम हरिद्वार प्रदेश स्तर पर तो पिछले साल की पांचवें स्थान को बनाए रखने में कामयाब रहा, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कई पायदान नीचे गिर गया। 2020 में हरिद्वार नगर निगम देशभर में 244 वें स्थान पर था और 2021 में 285 स्थान पर फिसल गया। उधर, शिवालिकनगर नगर पालिका ने स्वच्छता रैंकिंग में काफी सुधार किया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम हरिद्वार की राज्य की रैंकिंग पिछले साल की तरह पांचवें स्थान पर रही। जबकि 2019 में नगर निगम हरिद्वार ने स्वच्छता में चौथा स्थान हासिल किया था। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में नगर निगम पिछले साल से और पिछड़ते हुए 285 वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल नगर निगम की रैंकिंग 244 थी। जिससे स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में 41 अंक और गिर गया है। 2019 में निगम की रैंकिंग 376 थी। पिछले साल नगर निगम ने 132 अंक की छलांग लगाकर देशभर में अपनी स्थिति सुधारी थी।
दूसरी तरफ शिवालिकनगर नगर पालिका ने अपनी रैंक में सुधार किया है। पिछले साल पालिका की रैंकिंग राज्य में 67 थी। जबकि राज्य में इस बार पालिका ने बेहद अच्छा कार्य करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, राष्ट्रीय रैंकिंग में पालिका का पिछले साल 800 वां स्थान था। इस साल उसने 137 स्थान पर है।
विज्ञापन
पालिका ने प्रदेश और देश में स्वच्छता के मामले में जो स्थान हासिल किया है, वह सभी कर्मचारियों व लोगों की मेहनत के बल पर मिल सका है। इन्हीं की बदौलत राष्ट्रीय पुरस्कार भी पालिका को मिला है। इसलिए सभी इस सम्मान के बराबर हकदार हैं।
- राजीव शर्मा, पालिकाध्यक्ष, शिवालिक नगर पालिका