फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The raging young priest Kailashanand

कैलाशानंद पर भड़के युवा पुरोहित

Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 24 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा ने लगातार दूसरे दिन दक्षिण कालीपीठाधीश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुरोहितों ने पूछा की यदि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर नहीं है तो क्या कैलाशानंद का अग्नि अखाड़ा हरकी पैड़ी पर अगला कुंभ स्नान नहीं करेगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान की सराहना करते हुए युवा पुरोहितों ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पूजन किया।

विज्ञापन

पूजन से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि गंगा मैया के आशीर्वाद से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पुरोहितों और व्यापारियों के पक्ष को सही ठहराया है। उन्होंने माना है कि हरकी पैड़ी के समानांतर कोई दूसरी पैड़ी हरिद्वार में नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि  कैलाशानंद ब्रह्मचारी हरकी पैड़ी को लेकर हमेशा विवादास्पद बयान देते हैं। वे ब्रह्मकुंड को भी अपने घाट पर बताते हैं। यदि ऐसा है तो क्या कैलाशानंद का अग्नि अखाड़ा अगला  कुंभ स्नान हरकी पैड़ी पर नहीं करेगा। महासभा के उपाध्यक्ष सौरभ शिवपुरी ने कहा कि ब्रह्मकुंड अति प्राचीन स्नान परंपरा को कैलाशानंद बार-बार चुनौती दे रहे हैं। जिस अखाड़े से उनका संबंध है वह अखाड़ा प्राचीन काल से हरकी पैड़ी को ही ब्रह्मकुंड मानता है। तब कैलाशानंद कैसे हरकी पैड़ी के नाम को चुनौती ने दे सकते हैं। प्रदर्शन और गंगा पूजन करने वालों में पुरोहित आशुतोष शर्मा, अंकुर पालिवाल, मृदुल शास्त्री, अनुज प्रधान, अंकित कुमार, धीरज पंचभैया, मनीष कुमार, नीरज अधिकारी, मोनू श्रीकुंज, प्रवीण शर्मा, निखिल मिश्रा, हिमांशु, शैलेष, आशीष आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed