फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The prisoners go on hunger strike warning

कैदियों ने दी भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Sun, 04 Sep 2016 11:52 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 04 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। आगरा जेल में चल रही कैदियों की हड़ताल की तर्ज पर हरिद्वार की जिला कारागार के कैदियों ने भी भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। हालांकि जेल प्रशासन ने रविवार शाम को सभी कैदियों के खाना खाने का दावा करते हुए फिलहाल हड़ताल होने से इंकार किया है।  सोमवार को हड़ताल हो सकती है।

विज्ञापन

   रविवार की देर शाम जेलर एमबी सिंह जब अपने कार्यालय में पहुंचे तो वहां एक पत्र देखकर भौचक्के रह गए। बिना नाम के लिखे इस पत्र में कैदियों की ओर से चेतावनी दी गई है कि जिन कैदियों की सजा 14 साल पूरी हो चुकी है उन्हें तत्काल रिहा कर दिया जाए नहीं तो वे सामूहिक रूप से भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। पत्र पर किसी का नाम नहंी लिखा गया था। जिस समय पत्र मिला उस समय कैदियों को खाना बांटने का काम चल रहा था। एमबी सिंह ने पत्र के बारे में जेल अधीक्षक एसके सुखीजा को जानकारी दी। सभी कैदियों के खाना खाने के बारे में जानकारी जुटाई गई। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने दावा किया कि रविवार की शाम को सभी कैदियों ने खाना खाया। अभी तक हड़ताल जैसी कोई बात नहीं है लेकिन पत्र मिला है जिस पर कैदियों से बात की जाएगी। इस बारे में प्रशासन और शासन के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। कैदियों का यह कदम आगरा जेल में चल रही हड़ताल से प्रेरित माना जा रहा है। गौरतलब है कि हरिद्वार जिला कारागार में सजायाफ्ता बंदियों की संख्या करीब 700 है जिनमें से 14 साल की सजा पूरी कर चुके बंदी करीब पचास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed