फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The police do not handle slogans accused of rape

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े दुष्कर्म के आरोपी

Tue, 19 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 19 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने के मामले में अब तक पड़ोसी महिला और आरोपी युवक गिरफ्त में नहीं आ सके है।  एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सप्तऋषि क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना लेने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि पड़ोसी महिला संगीता पत्नी बबलू वर्मा ने उसकी बेटी के संबंध जबरन अपने परिचित सोनू कुमार दास से बनवाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। यही नहीं एक अन्य युवक  वीरेंद्र नेगी पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम सियारी बंगाली पट्टी विकासनगर घाट चमोली हाल निवासी गोलकोटी के पास हरिपुर कलां रायवाला ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। कई महीने से उसकी बेटी को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पेशे से ठेकेदार वीरेंद्र नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन महिला संगीता एवं सोनू हाथ नहीं आ पाए थे। सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि सोनू मूल रुप से बिहार के पोस्ट अकबरपुर थाना खेलगांव जिला भागलपुर का रहने वाला है जबकि महिला का मायका श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल एवं ससुराल ऋषिकेश में होने की बात सामने आई है। फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्त में आने पर वीडियो क्लिप के संबंध में पता चल सकेगा। बताया कि जेल गए आरोपी वीरेंद्र से महिला ने ढाई लाख की रकम ली हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed