{"_id":"57cc67684f1c1ba8303176b3","slug":"the-path-to-victory-will-yield-uttarakhand-delhi-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से निकलेगा दिल्ली की जीत का रास्ता : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से निकलेगा दिल्ली की जीत का रास्ता : रावत
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वर्ष-2017 के विधान सभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर काम करने आह्वान किया। केंद्र सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी और यहीं से वर्ष 2019 में दिल्ली की जीत का रास्ता निकलेगा।
विज्ञापन
रविवार को ज्वालापुर स्थित बारातघर में हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि महंगाई कहां कम हुई है। काला धन कहां आया और किसके खाते में 15 लाख रुपये आए। हर वर्ष करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली केंद्र सरकार जब से सत्ता में आई है लोगों से रोजगार छिनता जा रहा है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में इस समय सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं के तहत पेंशन दी जा रही है। उनकी सरकार को अस्थिर न किया जाता तो अभी तक यह संख्या और ज्यादा हो जाती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी तो 10 लाख से ज्यादा परिवारों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ बताते हुए उन्होंने कहा कि एकजुटता दिखाते हुए चुनाव लड़े तो कांग्रेस को हराने वाला कोई नहीं है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को 10 नए वोटर बनाने का लक्ष्य दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी मोदी सरकार को सिर्फ झूठे वायदों और कोरी घोषणाओं की सरकार बताया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केंद्र की पोल खोलने और राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। दर्जाधारी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा विकास करने वाली सरकार बताया। संचालन कर रहे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि हरिद्वार और रानीपुर दोनों ही क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने जनता की समस्याओं की तरफ कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
इनसेट
कार्यक्रम में यह थे मौजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व महामंत्री एसपी सिंह इंजीनियर, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, संजय पालीवाल, फुरकान अली, एमपी सिंह, रानीपुर के नगर अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, ज्वालापुर के अध्यक्ष यशवंत सैनी, बलवंत सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, मुस्तकीम, विकास चौधरी, राजबीर चौधरी, प्रदीप चौधरी, नईम अख्तर कुरैशी, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, तरुण नैयर, भारत तनेजा, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, सुनील शर्मा डिंपी, मनीष जोशी, सुरेश राजपूत, विमला पांडेय, बीना कपूर, आशीष गोस्वामी, आशीष चौधरी, बीएस तेजियान आदि शामिल रहे।
-----------
मुख्यमंत्री के सामने किया हंगामा
हरिद्वार। पिछले दिनों ज्वालापुर कोतवाली की तालाबंदी के प्रयास में गिरफ्तारी देने वाले हिंद आवामे हुकूक नेता मुर्सलीन कुरैशी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने हंगामा कर दिया। मुर्सलीन ने ज्वालापुर पुलिस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वर्ष 2009 में हरीश रावत के सामने लोकसभा का चुनाव लड़ चुके मुर्सलीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले दिनों उसकी कोतवाली में कपड़े फाड़कर पिटाई गई। हंगामा होने पर पुलिस सीएम के कार्यक्रम से मुर्सलीन को ले गई। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि बाद में मुर्सलीन कुरैशी को छोड़ दिया गया है।