{"_id":"68111d692cb91feae40cbaa4","slug":"the-missing-girl-who-was-swept-away-in-ganganahar-is-still-missing-on-the-third-day-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-677379-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगनहर में बहकर लापता हुई किशोरी का तीसरे दिन भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगनहर में बहकर लापता हुई किशोरी का तीसरे दिन भी पता नहीं
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भाई को बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूबकर लापता हुई दो नाबालिग बहनों में से एक शव मिलने के बाद दूसरी का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, मगर कोई सुराग नहीं लगा है।
रविवार की सुबह राजेश निवासी ग्राम भीमनगर थाना फरहा जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश हाल पता सलेमपुर की पुत्री मनीषा (15), ईशा (14) और पुत्र वंश (13) गंगनहर में नहाने के लिए भाईचारा के पास बने छट घाट पर गए थे। नहर में नहाते सम यवंश तेज बहाव में बहने लगा तो उसे बचाने के लिए दोनों बहनें आगे बढ़ गई थीं। भाई तो किसी तरह बचकर साइड में आ गया था, लेकिन दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई थीं।
सोमवार की दोपहर में पथरी पावर हाउस से मनीषा का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। तीसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने गंगनहर और पावर हाउस के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक गंगनहर में डूबी ईशा का कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तलाश की जा रही है।