{"_id":"680e74cb7a927f8f170699cb","slug":"the-mayor-raised-questions-on-the-land-purchased-during-the-administrators-tenure-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-132095-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रशासक कार्यकाल में खरीदी गई जमीन पर मेयर ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रशासक कार्यकाल में खरीदी गई जमीन पर मेयर ने उठाए सवाल
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम के प्रशासक कार्यकाल में खरीदी की गई जमीन पर मेयर किरण जैसल ने सवाल उठाए हैं। मेयर का कहना है कि बाजारी कीमत वाली जमीन को सर्किल रेट पर खरीदकर अनियमितताएं की गई हैं। प्रकरण की जांच करने के लिए पांच पार्षदों की कमेटी का गठन किया जाएगा।
नगर निगम का बोर्ड नहीं होने से तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी बतौर प्रशासक भी कार्य देख रहे थे। इस दौरान उन्हाेंने कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट का दायरा बढ़ाने के लिए 35 बीघा जमीन 36 करोड़ रुपये में खरीद ली। इसका भुगतान भी कर दिया गया।
मेयर किरण जैसल की ओर से कार्यभार संभालने के कुछ माह बाद ही प्रशासक कार्यकाल में खरीदी गई जमीन पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। जमीन खरीद का मामला मेयर दरबार में पहुंचा तो पता चला तो उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में प्रथम दृष्टया गड़बड़ियां सामने आई हैं। नगर निगम के सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने के प्रमाण भी सामने आए हैं। इसकाे लेकर मेयर किरण जैसल का कहना है कि पांच सदस्य समिति का गठित किया जाएगा। समिति जांच जो भी जांच रिपोर्ट देगी, उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।