{"_id":"67101c5e0140b4c5b60dd4c4","slug":"the-idol-of-panchmukhi-hanuman-and-maa-bhagwati-was-haridwar-news-c-5-1-drn1045-526613-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थान पर विराजे पंचमुखी हनुमान और मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थान पर विराजे पंचमुखी हनुमान और मां दुर्गा
विज्ञापन
Iइच्छापूर्ण बालाजी धाम में चल रहे मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ समापनI
श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम में पंचमुखी हनुमान एवं मां भगवती की प्रतिमा पूर्ण विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित हुई। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर परिक्रमा किया। कार्यक्रम का समापन हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मंदिर की स्थापना से नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है। सकारात्मक ऊर्जा से मनुष्य की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
क्षेत्रवासियों ने मंदिर स्थापित करने के लिए मनकामेश्वर गिरी के प्रति आभार जताया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा आदि ने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में यह मंदिर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और धर्म व आस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के तीसरे दिन आवाहित मुर्तियों की पूजा अर्चना के बाद महिलाएं कलश लेकर परिक्रमा में शामिल हुईं। वहीं देर शाम तक चले हवन पूजन के बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद लिया।
अनुष्ठान में आचार्य उद्धव मिश्रा, पं धनंजय झा, डॉ. प्रदीप मिश्रा, सुषमा शर्मा, सचिन ठाकुर, संजीव राणा, सुरेंद्र शर्मा, अभिनव भारद्वाज, अखिलेश राजपूत उमा धीमान, शिखा धीमान, आयुष धीमान, संजीव राणा, सचिन बंसल, मोहिनी बंसल, अभिनव त्यागी, प्रिंसी त्यागी, अखिलेश राजपूत, विनीता राजपूत, नितीश राजपूत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।