फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Ganga Vatika of the Forest Department will join the pilgrimage: Kaushik

धार्मिक पर्यटन से जुड़ी जाएगी वन विभाग की गंगा वाटिका-मदन कौशिक

Thu, 16 Jul 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
The Ganga Vatika of the Forest Department will join the pilgrimage: Kaushik
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि वन विभाग की गंगा वाटिका को धार्मिकप र्यटन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा वाटिका के पास ही पर्यटन विभाग की ओर से 52 शक्ति पीठ स्थापित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इससे गंगा वाटिका का महत्व और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

दक्ष मंदिर के सामने गंगा की नीलधारा पर स्थित गंगा वाटिका में हरेला पर्व पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाए जाने की जरूरत है। जिला अधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर डीएफओ नीरज शर्मा ने हरिद्वार को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व पर करीब 14000 पौधों का विभिन्न संस्थाओं को निशुल्क वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पौधों के संरक्षण का जिम्मा भागीरथी स्वयं सहायता समूह को दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार नगर के साथ वन विभाग की लक्सर, श्यामपुर, चिड़ियापुर, रुड़की आदि रेंजो में भी पौधरोपण का कार्य बड़े स्तर पर किया गया है। इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह, हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर दिनेश नौडियाल, एमआर वर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed