फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The game is played not only in the field but also in the mind: Prof. Chauhan

मैदान ही नहीं दिमाग में भी खेला जाता है खेल: प्रो चौहान

Wed, 12 Jan 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
The game is played not only in the field but also in the mind: Prof. Chauhan
टीचर एसोसिएशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ऑनलाइन दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार से शुरू हो गई। उद्घाटन सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रो. डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि खेल सिर्फ मैदान पर खेलने का ही नाम नही है। न ही फुर्ती और ताकत का प्रदर्शन है। मैदान के अलावा खेल इंसान के दिमाग में होता है। कोई खिलाड़ी अपने दिमाग में खेल जीत जाता है तो मैदान में भी उसके जीतने की उम्मीद होती है। यानी खिलाड़ी की जीत में साईकॉलजी की भूमिका प्रमुख होती है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी जीवन में मनोविज्ञान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहना जरूरी है। जिससे शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रह सकें। स्पोर्ट्स मनोविज्ञान खिलाड़ी पर दो तरह से काम करता है। एक रिसर्च के रूप मे खेल सुविधा विस्तार और दूसरी कोच के रूप में थेरेपी, काउंसिलिंग, दिमागी अभ्यास और दवाओं के माध्यम से खिलाड़ी की मदद करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस तो जैसे एक धर्म ही बन चुके है। खेलों के साथ खेल मनोचिकित्सकों की जरूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है। अमेरिका और आस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति सुधार के लिए खेल मनोचिकित्सक को हायर किया जाता है। कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद्, मनोवैज्ञानिक, खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रो. सुधा चंद्रा, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. जेडी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed