{"_id":"5ff8a2888ebc3e31aa220d50","slug":"the-farmers-supported-the-movement-by-taking-out-a-tractor-rally-haridwar-news-drn3671133177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया आंदोलन का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया आंदोलन का समर्थन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते किसान ।
- फोटो : HARIDWAR
भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाल कर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार को सीपीयू, ऊर्जा निगम और चकबंदी के जरिये लूट का केंद्र बनाकर रख दिया है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को यूनियन के बैनर तले किसानों ने बुग्गवाला से ट्रैक्टर रैली शुरू की गई, रैली औरंगाबाद, माच्छारेड़ी, आसफनगर, डालूवाला, बंदरजूड़ से होते हुए कलक्ट्रेट भवन पर पहुंची। जहां पर किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से जब तक नए कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाएगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, लेकिन किसान भाजपाइयों की चाल में फंसने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जिले की जनता को सीपीयू सड़कों पर खड़ी होकर लूटने का काम कर रही है, जबकि लूट, चोरी आदि की घटनाएं सीपीयू रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। वहीं, ऊर्जा निगम और चकबंदी के कार्यालय भी किसानों को लूटने के अड्डे बना दिए गए हैं। उन्होंने सीपीयू को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सीपीयू को नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, जिला संयोजक मुकेश कुमार कांबोज, प्रदेश महासचिव जावेद अली, निसार अहमद, कुशाल सैनी आदि मौजूद रहे।