{"_id":"671166711e3ef1847601dd24","slug":"the-driver-carrying-illegal-mining-material-and-his-companions-assaulted-the-flying-team-haridwar-news-c-5-1-drn1030-527507-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अवैध खनन लेकर जा रहे चालक और उसके साथियों ने फ्लाइंग टीम से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अवैध खनन लेकर जा रहे चालक और उसके साथियों ने फ्लाइंग टीम से की मारपीट
विज्ञापन
I
II- फ्लाइंग कर्मचारियों ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
I
I
I
Iबिना रॉयल्टी वाहन में भरकर खनन सामग्री ले जा रहे चालक और उसके साथियों ने फ्लाइंग कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी फ्लाइंग कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर भाग निकले। फ्लाइंग कर्मचारी ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना बृहस्पतिवार की है। आरोप है कि वाहन स्वामी गुलजार और उसके भाई गुलस्तफा व अन्य दो लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार कर्मचारी पवन सिंह ने तहरीर में बताया कि वह अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई कंपनी कैलाश रिवर बेड मिनरल्स एलएनपी में फ्लाइंग इंचार्ज है। बृहस्पतिवार सुबह जब उनकी टीम बुक्कनपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान खनन सामग्री ले कर आ रहे वाहन चालक से उन्होंने प्रपत्र मांगा।
I
I
I
Iआरोप है कि वाहन स्वामी गुलजार पुत्र कालू ने खनन का कोई प्रपत्र नहीं दिखाया और टीम के साथ मारपीट करने लगे। खनन वाहन को उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर सभी आरोपी मौके से फरार हो लिए।
I
Iथानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में फ्लाइंग कर्मचारी की तहरीर पर वाहन स्वामी गुलजार व उसके भाई गुलस्तफा व उसके दो साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।