फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The drama of the disabled woman to get boyfriend

प्रेमी के विकलांग निकलने पर युवती का हंगामा

Sat, 14 Jan 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 14 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
 घर बसाने की ख्वाहिश लेकर आगरा (यूपी) से यहां पहुंची पेशे से नर्स के अरमान उस समय चूर चूर हो गए जब उसका प्रेमी विकलांग निकला। दिल टूटने पर युवती ने शराब पीकर हंगामा खड़ा कर डाला। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पीछे पीछे प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गया। लाख मान मनौव्वल के बाद भी युवती  घर बसाने की बात पर राजी नहीं हुई। अब पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


 करीब चार माह पूर्व उत्तरी हरिद्वार के रहने वाले पेशे से चूड़ी माला व्यापारी की मुलाकात फेसबुक पर एक युवती से हुई थी । धीरे धीरे मुलाकात दोस्ती, फिर प्रेम में तब्दील हो गई। बात यहां तक बढ़ी की प्रेमी युगल ने घर बसाने तक की ठान ली। यही उम्मीद लेकर पेशे से नर्स युवती शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच गई। वह जब रेलवे स्टेशन पर प्रेमी से मिली तब हक्की बक्की रह गई। प्रेमी के विकलांग होने पर उसे जोर का झटका लगा। फिर प्रेमी उसे अपनी दुकान पर ले गया, जहां प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया। फिर वह वहां से निकल गई। युवती ने शराब का सेवन किया। फिर युवती की रिक्शा चालक से नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच रिक्शा चालक मौके से खिसक गया। शराब के नशे में धुत युवती के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे कोतवाली लाया गया। बाकायदा उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। इधर, कुछ ही देर में प्रेमी भी पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गया। देर रात से शनिवार पूरा दिन प्रेमी मान मनौव्वल में जुटा रहा कि प्रेमिका शादी के लिए राजी हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर, प्रेमी कोतवाली में डटा रहा। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि युवती एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। खुद को युवती का प्रेमी बता रहा 40 वर्षीय व्यक्ति शादीशुदा है, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इधर, युवती ने बताया कि वह विकलांग प्रेमी के साथ  नहीं रहना चाहती है। बैग में उसके 19 हजार रूपये, कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed