{"_id":"6981e943b040de3adb000d5e","slug":"the-dialogue-between-professors-and-students-will-now-be-in-sanskrit-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144460-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्राध्यापक और छात्रों का संवाद अब संस्कृत में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्राध्यापक और छात्रों का संवाद अब संस्कृत में होगा
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में एक सप्ताह से चल रहा संस्कृत संभाषण शिविर संपन्न हो गया। संस्कृत संभाषण शिविर में एम नरेश भट्ट ने छात्रों को सरलता से संस्कृत संभाषण करने के उपायों का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से हमें संस्कृत सम्भाषण की कला को सीखने का अवसर मिला है, इसलिए समय-समय पर संभाषण शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. रवींद्र कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा के विकास औैर प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत संभाषण की आवश्यकता है। कहा कि अब महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापक और छात्र परस्पर संस्कृत में ही वार्तालाप करेंगे। महाविद्यालयस्थ कार्यालय में संस्कृत के प्राध्यापकों व छात्रों के आवेदन, प्रार्थनापत्र आदि संस्कृत में ही स्वीकार किए जाएंगे। महाविद्यालय का वातावरण संस्कृत में होगा। संस्कृत संभाषण करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा, यदि किसी को संस्कृत संभाषण में समस्या होती है तो संस्कृत संभाषण के अभ्यास के लिए सप्ताह में अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान उत्तर क्षेत्रीय रूपक नाटक महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले छात्रों और मार्दर्शकों को सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के आधुनिक विषय विभाग की प्रमुख डॉ. आशिमा श्रवण, डाॅ. आलोक सेमवाल, डाॅ. अंकुर कुमार आर्य, शिवदेव आर्य, डाॅ. सुमंत कुमार सिंह, डाॅ. प्रमेश कुमार बिजल्वाण, डाॅ. श्रीकृष्ण चंद्र शर्मा, डॉ. अंकुल कर्णवाल, आदित्य प्रकाश, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।