फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The curtain has not met in the desert who were

नहीं उठा पर्दा जंगल में मिले नोट किसके थे

Mon, 05 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 05 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोशनाबाद के पास जंगल में लाखों मिलने के मामले में सिडकुल पुलिस का फोकस पूरी तरह से रोशनाबाद गांव पर ही है। पुलिस ने अंदरखाने कई ग्रामीणों से संपर्क साधा हुआ है। लगातार टोह ली जा रही है कि ग्रामीणों ने रकम छिपा तो नहीं ली है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया कि आखिर यह नोट किसने फेंकने। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

रविवार को जिला मुख्यालय रोशनाबाद से सटे जंगल में गई गांव की महिलाओं को नोटों की गड्डियां मिली थी। महिला नोटों को गांव ले आई थी। पुलिस जब गांव में पहुंची थी तब केवल चार लाख, 58 हजार, 500 की रकम ही बरामद हुई थी। चर्चा यह है कि रकम काफी ज्यादा थी। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने दूसरे दिन भी कवायद जारी रखी। सोमवार को पुलिस ने गांव में डेरा डालकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि वास्तव में धनराशि कितनी और किसकी रही होगी। चौकी प्रभारी कुलदीप ने सहकर्मियों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। यह भी जाना चाहा कि कहीं कोई अपना बैंक खाता तो नहीं खुलवा रहा है। गांव के ही कुछ लोग भी पुलिस के संपर्क में बने है ताकि पूरे मामले का सच सामने आ पाए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि पुलिस गांव पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सिडकुल के लेबर ठेकेदारों और उद्यमियों के बारे में भी मुखबिरों से जानकारी जुटा रही है। वहीं एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों को इस धनराशि के मिलने के बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed