फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The criminal had entered the showroom at number three and was killed in an encounter

Haridwar News: तीसरी नंबर में शोरूम के अंदर घुसा था मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश

Tue, 17 Sep 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The criminal had entered the showroom at number three and was killed in an encounter
हरिद्वार। पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए बदमाश ने शोरूम में तीसरे नंबर पर ग्राहक के रूप में एंट्री की थी, इससे पहले मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी अंदर पहुंचे थे। बदमाश के ढेर होने की जानकारी मिलते ही श्री बालाजी ज्वेलर्स शोरूम के मालिक ने अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचने के बाद बदमाश की शिनाख्त की और पुलिस को बताया कि तीसरे नंबर पर आरोपी अंदर पहुंचा था।
विज्ञापन

श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में डकैती डालने वाले पांचों बदमाशों ने रेकी करने के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 29 अगस्त को ही सभी हरिद्वार पहुंच गए थे और यहां ज्वालापुर के एक आश्रम में ठहरने के बाद एक सितंबर को वारदात को अंजाम दिया था। दोपहर में करीब डेढ़ बजे सभी बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंचे थे। करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम के मालिक अतुल गर्ग ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश अपने साथियों के साथ तीसरे नंबर पर दुकान के अंदर पहुंचा था। इसके बाद सभी ने मिलकर उन्हें आतंकित कर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed