फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'The country will be safe from Corona by the grace of Mother Ganga'

‘मां गंगा की कृपा से कोरोना से सुरक्षित रहेगा देश’

Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
'The country will be safe from Corona by the grace of Mother Ganga'
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में बैठक करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी नरेंद्र ग - फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि मां गंगा व मां मंशा देवी की कृपा से उत्तराखंड सहित पूरा देश कोरोना के प्रकोप से सुरक्षित रहेगा। कहा, मां गंगा व मां मंशा देवी के अलावा उत्तराखंड की सभी पौराणिक सिद्ध पीठों की शक्तियों से सभी अच्छी तरह परिचित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना से सतर्कता के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते देश की जनता को सतर्कता बरतनी चाहिए। आवश्यक कामों के मद्देनजर ही बाहर जाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। जागरुकता से ही कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार कोरोना वायरस को लेकर शासन स्तर पर बचाव के उपाय कर रही है। कहा, अपने घरों में मां गंगा व मां मंशा देवी का जाप करें। दुखों को हरने वाली मां गंगा सभी का उद्धार करती है। धार्मिक क्रियाकलाप हवन यज्ञ से उठने वाला धुआं वातावरण को पूरी तरह शुद्ध करता है। करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा का आचमन करते हैं। मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि मां मंशा देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए कोरोना वायरस से बचाने के सभी उपाय किए गए हैं। इस अवसर पर महंत डोंगर गिरी, श्रीमहंत लखनगिरी, महंत मनीष भारती, महंत सुखदेव पुरी, महंत रतन गिरी, महंत बलवीर पुरी, महंत राजेंद्र भारती, महंत राकेश गिरी, महंत अंबिका पुरी, महंत राज गिरी, दिगंबर आशुतोष पुरी, महंत रवि पुरी, श्रीमहंत रामरतन पुरी, श्रीमहंत ओंकार गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed