फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The country needs to follow the principles of Agrasen Maharaj: Agarwal

देश को अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों पर चलने की जरूरत: अग्रवाल

Sat, 09 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
The country needs to follow the principles of Agrasen Maharaj: Agarwal
वैश्य समाज की सबसे पुरानी संस्था कनखल वैश्य कुमार सभा में शिरोमणि महाराज अग्रसेन की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे।
विज्ञापन

कनखल स्थित वैश्य कुमार सभा भवन में जयंती के अवसर पर हवन पूजन किया गया। महाराजा अग्रसेन की मंगल आरती करने के बाद ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों की और वैश्य समाज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा की। मुख्य अतिथि भगवत शरण अग्रवाल ने कहा कि आज देश को महाराज अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर हम अच्छे और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है। प्रदीप अग्रवाल ने वैश्य समाज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए समाज के संगठित होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे। भगवान राम के पुत्र कुश महाराज अग्रसेन के वंशज थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन के एकात्म मानववाद के सूत्र आत्मसात कर समाज की सेवा में अतुलनीय योगदान कर रहा है। जयंती समारोह की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष मनीष गुप्ता और संचालन महामंत्री गगन गुप्ता ने किया। समारोह में प्रदीप चौधरी, उमेश गोयल, अरविंद अग्रवाल, मुकेश गोयल, अवनीश गोयल, ईश्वर चंद गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विमल गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed