{"_id":"65d25f4fd500432cd008547a","slug":"the-condition-of-the-canal-passing-through-four-colonies-haridwar-news-c-5-1-drn1030-353021-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कूड़े और झाड़ियों से अटी नहर, पानी ओवरफ्लो और गंदगी से 20 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कूड़े और झाड़ियों से अटी नहर, पानी ओवरफ्लो और गंदगी से 20 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
Iकॉलोनियों में ओवरफ्लो होकर पहुंचता है नहर का पानी
I
Iचार कॉलोनी की 25 हजार आबादी हो रही प्रभावितI
शहर की चार कॉलोनियों से गुजर रही नहर का झाड़-झंगाड़ से हाल बदहाल है। ऊपर से लोगों ने नहर किनारों पर कूड़े का ढेर लगा दिया है। जिससे ओवरफ्लो होकर पानी कॉलोनियों में घुस जाता है। विभाग की लापरवाही से 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। अब शिकायत मिलने पर डीएम ने नहर की साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।
धर्मनगरी के कनखल क्षेत्र में स्थित एक किलोमीटर लंबी सिल्ट रिजेक्रटर संजय नहर सर्वोपरि विहार, आनंदमयीपुरम, लाटोवाली, हनुमान गढ़ी कॉलोनी से गुजरती है। नहर का रख-रखाव नहीं होने से बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उग आई हैं। नहर सिल्ट के मलबे से अटी पड़ी है। जगह-जगह से नहर के तटबंध क्षतिग्रस्त हैं। मलबे के कारण पानी के प्रवाह को उचित रास्ता न मिलने से मानसून काल में जल ओवरफ्लो होकर आवासीय कॉलोनी पंजाब सिंध क्षेत्र और विद्या विहार में प्रवेश कर जाता है। लोगों ने नहर के किनारों भी कूड़े के अंबार लगा दिया है। जिससे संक्रमण बीमारी के फैलने की आशंका अलग से बनी रहती है। कॉलोनियों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सिंचाई विभाग की ओर से नहर की तरफ कोई ध्यान नहीं देने पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से डीएम को ज्ञापन दिया गया था। डीएम ने सिंचाई विभाग को नहर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नहर में पानी निर्बाध बहता रहने से लोगों को जल भराव का सामना नहीं करना पड़े। इससे लोगों में नहर की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iनहर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है, लेकिन अधिकारी साफ-सफाई को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। जबकि लोगों की ओर से लगातार अधिकारियों से मांग की जाती है।
I
I
I
Iआरपी ममगाईंI