फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The complaint against Mna

एमएनए के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 27 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर निगम को विधायक निधि मिले पानी के टैंकर के टायर गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर अधिकारी जिम्मेदार ठहराते हुए अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए हरिद्वार कोतवाली में तहरीर दी है। बुधवार को भाजपाइयों ने एमएनए के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन पर शहर के विकास को बाधित करने का आरोप लगाया। इस पूरे मामले को मेयर बनाम एमएनए के बीच चल रही लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

  गौरतलब है कि विधायक मदन कौशिक की ओर से नगर निगम को पानी के दो टैंकर उपलब्ध कराए गए थे। इनसे शहरभर में सार्वजनिक आयोजनों, शादी समारोह आदि के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता रहा है। इन पेयजल टैंकरों के टायर निकालकर खड़े कर दिए गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता एमएनए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल और सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर अधिकारी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिन टैंकरों को जनता की सेवा के लिए नगर निगम को दिया गया था उनके टायर निकलवाकर रख लिए गए हैं। यह गंभीर मामला है। प्रदर्शन करने के बाद एमएनए के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की गई। इस दौरान शुभम अग्रवाल, ईशांत कुमार, आशुतोष शर्मा, पुष्पराज कुशवाह, आदित्य गिरि,  अंकित शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, हर्षित शर्मा, उपेंद्र गुप्ता आदि  शामिल रहे। अभी पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के नाम पर एक ज्ञापन दिया गया है जिसे नगर मजिस्ट्रेट के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

------------------------
भाजयुमो ने भी किया प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष कमल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य नगर अधिकारी के खिलाफ वाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान कमल गुप्ता और अंकित जाटव ने कहा कि टैंकरों से टायर निकाले जाने के मामले में भाजपा की ओर से शिकायत किए जाने के बाद भी अभी तक एमएनए ने कोई संज्ञान नहीं लिया।  इससे स्पष्ट है कि वे जनता के हित और निगम की संपत्ति के प्रति गंभीर नहीं हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अंकित मल्होत्रा, राजन जाटव, शुभम जाटव, दीपू चौहान, अमित जैन, विनीत शर्मा, शैंकी चावला, सौरभ शर्मा, दीपक, मुकुल, अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सार्वजनिक कार्यक्रमों में होता था सद्पयोग
टैंकरों के टायर निकाले जाने के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों में पानी की किल्लत हो रही है। वार्ड 17 के पार्षद रवि धींगड़ा और पंजाबी महासभा ऊधमसिंह जोन ज्वालापुर के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत छह जनवरी को ज्वालापुर इंटर कालेज में उनकी ओर से आयोजित किए गए लोहड़ी मेले में पेयजल टैंकर के लिए संपर्क किया गया। टैंकर उपलब्ध नहीं होने के कारण मना कर दिया गया। इसके बाद जल संस्थान से संपर्क कर पानी मंगाया गया। इसके अलावा

--------------------------
सारे आरोप औचित्यहीन: एमएनए
हरिद्वार। इन आरोपों के मामले में मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी का कहना है कि ये सारे आरोप निराधार और औचित्यहीन हैं। टैंकरों से टायर निकाले जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने मामले की जांच सहायक नगर अधिकारी रविंद्र दयाल से कराई थी। उन्होंने कार्यशाला प्रभारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराई कि टैंकरों के टायर इसलिए निकाले गए थे कि बरसात के दिनों में टैंकरों की जरूरत नहीं थी, ऐसे में टायर खराब हो सकते थे। वे टैंकर कार्यशाला में ही रखे हुए हैं। कोई भी टायर खुर्द बुर्द करने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि ऐसा भी कोई आवेदन उनके सामने नहीं आया जिसमें किसी ने पानी का टैंकर मांगा हो। पानी उपलब्ध कराना नगर निगम का नहीं बल्कि जल संस्थान का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed