राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति की ओर से बुधवार को गौतम आश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाईचारे और संस्कृति के रंग बिखरे। फूलाें की होली खास आकर्षण का केंद्र रही।
मौके पर मुख्य अतिथि कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने धर्मशाला प्रबंधकों और आश्रमों के पदाधिकारियों के साथ जल्द ही एक बैठक करने और कुंभ को लेकर बड़ी कार्य योजना तैयार करने की बात कही। बतौर विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड, महामंत्री विकास तिवारी के साथ ही अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, संत लोकेश दास दिनेश दास महाराज, सुतीक्ष्ण मुनि महाराज, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, संजीव नैयर, शिव कुमार कश्यप, वीरेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय धर्मशाला समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंघल चंद्र, प्रकाश शर्मा, सरिता पुरोहित, शिवकुमार शर्मा, श्रीनिवास पांडे आदि मौजूद रहे।