फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The accused who fired at the youth has been arrested

Haridwar News: युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The accused who fired at the youth has been arrested
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बाहर बीते मंगलवार को फायरिंग में पुलिस ने आरोपी लक्की को 15 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 12 अगस्त को जगजीतपुर राजा गार्डन निवासी कार्तिक कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि शाम करीब पांच बजे ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने लक्की युवक ने जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी मायापुर उपनिरीक्षक सुनील पंत को सौंपी थी। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

15 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र में रपटे के पास से आरोपी लक्की निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी मायापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले कनखल क्षेत्र में उसका कार्तिक कुमार से झगड़ा हुआ था। उस समय कार्तिक ने उससे मारपीट की थी। इसी रंजिश के चलते उसने कार्तिक पर हमला किया। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed