फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The accused who cleaned the accounts of others caught

दूसरों के खाते साफ करने वाला आरोपी दबोचा

Tue, 14 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
The accused who cleaned the accounts of others caught
एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से 88 हजार रुपये निकालने वाले शातिर को बहादराबाद की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी से अलग-अलग बैंकों के 9 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसके फरार साथी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में एटीएम धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। आरोपी सांसी जनजाति से ताल्लुक रखता है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि रीता कुमारी निवासी ग्राम चौसाना जिला शामली उत्तर प्रदेश बीते 19 मई को बहादराबाद बस अड्डे के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। तभी अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम कार्ड धोखाधड़ी से बदलकर 88 हजार 700 रुपये खाते से निकाल लिए। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन

जानकारी मिली कि घटना हरियाणा के सांसी बिरादरी के लोगों ने की है। टीम ने हरियाणा के हिसार से अनूप सिंह को ग्राम सिसाय थाना हांसी हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने साथी श्यामसुंदर निवासी मंगल कालोनी करनाल हरियाणा के साथ मिलकर एटीएम बदलकर धोखाधड़ी की थी। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि श्यामसुंदर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed