फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Temple decorated to welcome Makhan Chor

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रोशनी से नहाए मंदिर

Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temple decorated to welcome Makhan Chor
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। धर्मनगरी में कान्हा का जन्मोत्सव उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार भले ही कोरोना के कारण मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां नहीं लगाई जाएंगी, लेकिन अपने आराध्य के दर्शन साक्षात श्रद्धालु कर पाएंगे। धर्मनगरी के लोग लल्ला के स्वागत में कोई कमी नहीं नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। धर्मनगरी में आस्था की अद्भुत आभा बिखर रही है। मंदिर भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं। इसके साथ ही मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी पूरी की गई है।
विज्ञापन

धर्मनगरी के मंदिरों में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां रविवार को दिनभर चलती रहीं। मंदिर और आश्रमों में विशेष तैयारियों का दौर नजर आया। ठाकुर जी के विशेष शृंगार के लिए पोशाकों के साथ फूल आदि की व्यवस्था की गई है। ठाकुर के भवनों को सजाया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में किसी भी प्रकार के बड़े आयोजनों को रोक लगा दी गई है। लेकिन भक्तों केे भगवान के दर्शनों की अनुमति दी गई है। इसके लिए जिले भर में स्थित मंदिर प्रबंध समितियों को आदेश दिए गए हैं कि वह कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए। वहीं घरों में भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाले कृष्ण जन्मोत्सव के लिए घरों में 56 भोग तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही नन्हें-मुन्ने बच्चों में भी जन्माष्टमी पर्व का उल्लास दिख रहा है। परिजनों के द्वारा बच्चों को कान्हा व राधा कृष्ण की पोशाक पहनाकर तैयार किया जाता है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से थाना व कोतवालियों के प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं। सोमवार सुबह से ही मंदिरों पर पुलिस तैनात रहेंगी। इसके साथ ही लगातार गश्त भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed