{"_id":"64f385fa11e165dc35071dc4","slug":"teenage-girl-pregnant-after-rape-accused-arrested-haridwar-news-c-5-1-drn1065-236521-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बिजनौर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को आकाश निवासी नगला थाना नजीबाबाद उत्तर प्रदेश बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां जबरन उससे दुष्कर्म किया। जिससे बेटी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला। पूछने पर पीड़िता ने पूरी कहानी परिजनों के सामने बयां की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि शनिवार को आरोपी आकाश को को मुखबिर की सूचना पर बैरियर नंबर छह रानीपुर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया है।