{"_id":"68165dc5bfadbb772b037005","slug":"teachers-opened-a-front-for-five-demands-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-132390-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पांच मांगों के लिए अध्यापकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पांच मांगों के लिए अध्यापकों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
हरिद्वार। पदोन्नति समेत पांच मांगों के लिए अध्यापकों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यापकों ने मांगों को पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। कहना है कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
शनिवार को उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शुरू हुए धरने पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी उनकी ओर से जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को मांगो के लिए ज्ञापन दिया गया था, लेकिन ये मांगें मानने से जिला शिक्षा अधिकारी ने मानने से इन्कार कर दिया।
धरने पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को मांग पत्र सौंप कर वार्ता की थी, लेकिन अभी तक मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अगर शिक्षकों की मांगों नहीं माना जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है तो आंदोलन को धार दी जाएगी। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शिक्षकों की लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है। इसके चलते जिले के अधिकतर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। साथ ही शिक्षकों के प्रोन्नत वेतन मान प्रकरण भी निस्तारित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सत्रांत लाभ भी समय से नहीं दिया जा रहा है। धरना और आंदोलन के चलते शिक्षकों का मूल काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष पंकज लोचन, बहादराबाद अध्यक्ष अश्वनी चौहान, महामंत्री राकेश पंवार, योगेश चौहान बृजमोहन आदि शिक्षक मौजूद रहे।