फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Target to reduce freight expense of industries from 20% to 9%

Haridwar News: उद्योगों का भाड़ा खर्च 20% से कमकर 9% पर लाने का लक्ष्य

Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Target to reduce freight expense of industries from 20% to 9%
हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट भारत की पांच ट्रिलियन इकोनामी बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जिसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री ने देश के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए उद्योगों का भाड़ा खर्च 20% से कमकर 9% पर लाने का लक्ष्य तय किया है। जिससे भारत के सुदूर क्षेत्रों में उत्पादित होने वाले समस्त उत्पादों की न सिर्फ लागत कम होगी, अपितु, उन्हें विश्व भर में एक नया बाजार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा जिला हरिद्वार की ओर से मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से बजट पर संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पहले जहां एक क्षेत्र के विकास के लिए बजट का प्रावधान करने में ही दशकों बीत जाते थे, 50 के दशक में स्थापित एम्स को पूर्ण रूप से विकसित होने में 30 वर्षों का समय लगा, जबकि अब मात्र 10 वर्ष में 7 एम्स पूर्ण रूप से विकसित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि हिमाचल के सुदूर क्षेत्रों में पैदा होने वाली मटर को बेंगलुरु पहुंचने की लागत लगभग 80 रुपये प्रति किलो आती है, जो आधारभूत संरचनाओं में विकास किए जाने के बाद आधी से भी कम हो जाएगी। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आज देश में उत्पादन होने वाली दवाओं का लगभग 20% उत्तराखंड के उद्योगों में बनाई जा रही है। मोदी सरकार निरंतर उद्योगों को सुविधा प्रदान करने में लगी हुई है।
उद्योगपतियों व व्यापारियों से सुझावों को आमंत्रित करते हुए कहा कि आपके सुझाव मोदी सरकार को और स्पष्ट विजन के साथ काम करने में मददगार साबित होंगे। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम बजट में मोदी का विजन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मोदी लोक लुभावन योजनाओं की अपेक्षा दूरगामी परिणाम देने वाले कार्यक्रमों को लागू करने में विश्वास रखते हैं।

इस मौके पर ओमप्रकाश जमदग्नि, आशुतोष शर्मा, प्रमुख उद्योगपति अविनाश ओहरी, आशु चौधरी, लव शर्मा, प्रमुख उद्योगपति मनोज गौतम, केतन गर्ग, विनीत धीमान, एमआर शर्मा, हरेंद्र गर्ग, पराग सक्सेना, हिमेश कपूर, व्यापारी नेता विमल कुमार, कैलाश केसवानी, संजीव चौधरी, राजीव भट्ट, अनमोल गर्ग, श्याम अरोड़ा, आशुतोष पांडे, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed