फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tanker filled with petrol overturned on the highway, chaos

हाइवे पर पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, मची अफरा-तफरी

Sat, 30 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Tanker filled with petrol overturned on the highway, chaos
नजीबाबाद से पेट्रोल लेकर सिडकुल की हीरो कंपनी में जा रहा टैंकर हाईवे की सर्विस लेन के स्लैब पर चढ़ने के बाद पलट गया। टैंकर पलटने के बाद वहां पेट्रोल बहने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने सड़क पर गिरे पेट्रोल पर फोम का छिड़काव किया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सहारनपुर के गंगोह निवासी अजय शुक्रवार देर रात पेट्रोल से भरा एक टैंकर नजीबाबाद से सिडकुल की हीरो कंपनी ले जा रहा था। टैंकर जैसे ही कनखल क्षेत्र में हाईवे पर होटल गंगा रिवेरा के पास पहुंचा तो उस सर्विस लेन पर ले जाते समय स्लैब पर चढ़ गया। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें से पेट्रोल बहने लगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। कनखल थाना प्रभारी दीपक कठैत भी मौके पर पहुंचे और सर्विस लेन को आवाजाही के लिए बंद कराया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने सड़क पर फैले पेट्रोल को फोम की मदद से खत्म किया। टैंकर को क्रेन की मदद से हटवाया। टैंकर के पलटने से चालक अजय और क्लीनर को हल्की चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed