{"_id":"58bad40d4f1c1b5243830ef8","slug":"take-in-girls-hostels-solar-geyser","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका छात्रावासों में लगेंगे सौर गीजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका छात्रावासों में लगेंगे सौर गीजर
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 04 Mar 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद में सरकारी बालिका छात्रावासों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रहने वाली छात्राओं को अगली सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी मिल सकेगा। छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में उरेड़ा के माध्यम से एक करोड़ रुपये की लागत से सौर गीजर लगवाए जाएंगे। जिला योजना मद में यह बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही बजट जारी होने पर गीजर लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा नौ से 12वीं तक की शिक्षा की गुणवत्ता पर काम किया जाता है। रमसा के तहत ही ऐसी बालिकाओं की शिक्षा भी पूरी कराई जाती हैं, जिन्हें किन्हीं कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी हो। उनके लिए हर बालिका छात्रावास और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है। हरिद्वार जनपद में बहादराबाद, रुड़की, लक्सर, खानपुर, नारसन और भगवानपुर ब्लॉक के रानीमाजरा, बाजूहेड़ी, अकबरपुर ऊद, गोवर्धनपुर, हरजौली जट व बद्दीवाला गांव में बालिका छात्रावास खोले गए हैं। इन्हीं छह जगहों के अलावा अलीपुर और मोहितपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुले हैं।
कुल 14 बालिका छात्रावासों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रहने वाली ड्राप आउट छात्राओं की सुविधा के लिए सौर गीजर लगवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर जिला योजना मद से एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सौर गीजर लगने से करीब 1000 छात्राओं को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
बालिका छात्रावासों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में उरेड़ा के माध्यम से सौर गीजर लगवाने के एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद सौर गीजर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार