फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Taekwondo, Wushu and table tennis competitions were

Haridwar News: ताइक्वांडो में रोशनी, युवराज और सुजल ने मारी बाजी

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo, Wushu and table tennis competitions were
Iबीएम डीएवी में हुई कलस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिताएंI
विज्ञापन




बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, वुशू व टेबल टेनिस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें डीएवी जगजीतपुर, डीएवी कोटद्वार और बीएम डीएवी भूपतवाला के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।



ताइक्वांडो में बीएम डीएवी से रोशनी कुकरेती ने बालिका अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण, अंडर-19 वर्ग में श्रेया परिहारी ने स्वर्ण, पुरुष अंडर-17 वर्ग में युवराज शर्मा, राम अरोड़ा, बालाजी पांडे ने स्वर्ण पदक और पुरुष अंडर-14 वर्ग में तविष भल्ला, भूपेन्द्र और शौर्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


डीएवी कोटद्वार से अंडर 17 वर्ग में सुजल रावत और विनीत यादव ने स्वर्ण पदक एवं अंडर 14 वर्ग में सारस्वत ने स्वर्ण पदक, वैष्णव ने कांस्य पदक, ऋषभ खन्ना और दर्श सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएवी जगजीतपुर से महिला अंडर 17 वर्ग में देशना ने स्वर्ण पदक, पुरुष प्रतियोगिता में हर्षित राठी ने स्वर्ण पदक, अंडर 14 में अविज्ञ कुमार ने स्वर्ण पदक, आयुष राणा ने रजत पदक, दिवित शर्मा, आदित्य सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।


वुशू में पुरुष अंडर 17 में कोटद्वार के हर्षित नेगी, आयुष नेगी, ऋषभ ने स्वर्ण पदक हासिल किया तो अथर्व ने रजत पदक जीता। अंडर 19 में विदर्भ धस्माना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वुशू खेल प्रतियोगिता में डीएवी जगजीतपुर के पुरुष अंडर 19 में युवराज मलिक और सार्थक त्यागी ने स्वर्ण पदक और महिला अंडर 14 में प्रसिद्धि शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य लीना भाटिया, याकूब, प्रियंका, नगमा, रिद्धिमान, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed