फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Swami Vivekananda was a man of character strength: Pandya

चरित्र बल के धनी थे स्वामी विवेकानंद: पंड्या

Thu, 12 Jan 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 12 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद की जयंती) को शांतिकुंज व देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के मुख्यालय के नेतृत्व में देशभर के 400 जिलों में तीन हजार से अधिक स्थानों पर मशाल यात्रा निकाली गई। वहीं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में आयोजित युवा चेतना दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित सैकड़ों युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद चरित्र बल के धनी थे। वे जो कहते थे, उसे जीवन में समर्पण व पारदर्शिता के साथ अपनाते रहे। यही कारण था कि उन्होंने बड़े से बड़ा कार्य संपन्न कर पाए। उन्होंने कहा कि विचारों को आत्मसात करने से स्वयं भी ऊंचा उठेंगे और दूसरों का भी मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। डा. पंड्या ने कहा कि युवा क्रांति वर्ष 2017 में चार वीडियो रथ निकाले जाएंगे, जो पूरे देश में परिव्रज्या करेंगे। साथ ही इसके माध्यम से युवाओं के लिए विविध कार्यक्रमों का संचालन होगा। यह चारों रथ जनवरी 2018 में नागपुर (महाराष्ट्र) में एकत्रित होंगे, जहां विराट युवा सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


कुलपति शरद पारधी ने कहा कि स्वामी जी धर्म, शिक्षा और दर्शनशास्त्र के प्रतिमूर्ति थे। प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने कहा कि युवावस्था जीवन को सुधारने का सुनहरा अवसर है। डा. शिवनारायण प्रसाद एवं टीम ने विवेकानंद के प्रिय भजन ‘चलो मन जाएंगे घर अपना’ का सुमधुर गान से उपस्थित जनों को रोमांचित किया। इस अवसर पर युवाओं ने युग निर्माण सत्संकल्प का पाठकर सत्कर्म व सद्भावना को विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रभारी केदार प्रसाद दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed