फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suspension of Speaker

लोकसभा अध्यक्ष का हो निलंबन

Mon, 25 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरने में नाकाम रही है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पर पद की गरिमा के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह 2017 विधानसभा की तैयारियों में जुट जाएं।  

विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों की पोल खोलने और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के साथ ही वर्ष 2017 में भी कांग्रेस को सत्तासीन कराने के संकल्प के साथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पर पद की गरिमा के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा देने या राष्ट्रपति से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। साथ ही भाजपा पर पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत अन्य महापुरुषों को अपमानित करने का आरोप लगाया गया। इसके खिलाफ कांग्रेस सोमवार को हरिद्वार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सैनी ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस की प्रभारी संतोष चौहान, एसपी सिंह इंजीनियर, सरदार साहिब सिंह, काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा किसान कांग्रेस के प्रमोद सिंह, राजेंद्र शाह, आरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन अंबरीष कुमार, राजपाल सिंह खरोला, सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक रामविलास रावत, हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष तेलूराम, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव अनिल चौधरी, इरशाद सलमानी, राव आफाक, सतपाल ब्रह्मचारी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed