फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Support sought from Akhara Parishad and saints

अखाड़ा परिषद व संतों से मांगा समर्थन

Sun, 28 Nov 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Support sought from Akhara Parishad and saints
चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाडे़ के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी (निरंजनी) से उनके मठ में मुलाकात की। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं संतों का समर्थन मांगा।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि वह तीर्थ पुरोहितों की मांग के साथ हैं और उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड सरकार उनकी एक सूत्री मांग को जल्दी ही पूरा करेगी। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से धैर्य बनाए रखने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में केदार सभा की वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित कपिल शुक्ला, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी कृष्णकृपा धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद शास्त्री ,महंत शुभम गिरि,चार धाम महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ,गंगोत्री मंदिर समिति कार्यकारिणी के सदस्य सोमेश सेमवाल, विनोद प्रसाद, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ,चार धाम महापंचायत के संरक्षक अनिरुद्ध उनियाल व सर्व ब्राह्मण महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed