फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Supply chain will not be allowed to break in industries

उद्योगों में नहीं टूटने दी जाएगी सप्लाई चेन

Tue, 05 Jul 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Supply chain will not be allowed to break in industries
डीएम व एसएसपी ने सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जैसा भी माहौल होगा उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। आश्वासन दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सिडकुल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों में आने वाले कच्चे माल की आपूर्ति की चेन बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा कि दो साल कोविड-19 के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस वर्ष कांवड़ मेला 14 से 27 जुलाई तक चलेगा। जिसमें काफी संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना है। सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान फैक्टरियों के लिए जो कच्चा माल बाहर से आता है, उसकी आपूर्ति निरंतर बनी रहे। बताया कि कांवड़ मेले के दौरान बड़े वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्देश्य है कि औद्योगिक इकाईयों की सप्लाई चेन बनी रहे। कांवड़ के दौरान जैसा माहौल रहेगा, उस अनुसार निर्णय लिए जाएंगे। 14 जुलाई से 27 जुलाई तक की अवधि में भीड़ की संभावनाओं के अनुसार कांवड़ मेले की अवधि को तीन भागों 14 से 19 जुलाई, 20 से 22 जुलाई और 23 से 26 जुलाई की अवधि में बांटा गया है। जिसके अनुसार समय-समय पर जैसी आवश्यकता होगी, उसी अनुसार निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल, महाप्रबंधक उद्योग पल्लवी गुप्ता, सिडकुल एसोसिएशन के अमर सिंह, अंशिका, केतन, अजय वर्मा, राहुल बैद्य, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed