क्षेत्र में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां जाम का सबब बन गए हैं। जाम की समस्या के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन वाहनों से हादसे की आशंका भी बनी रहती है, बावजूद इसके परिवहन विभाग मौन है।
धनौरी में गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां का संचालन बेरोकटोक धड़ल्ले से जारी है। कोटा मुरादनगर-धनौरी मार्ग पर दौड़ने वाले इन वाहनों के कारण जाम की समस्या भी उत्पन्न हो लगी है। रविवार को जसवावाला से धनौरी बाजार तक गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम के बीच राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी तरह जाम खुला, तो राहीगरों को राहत मिली। दूसरी ओर, गन्ने के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे की आशंका बनी रहती हैं। ग्रामीण संजय, अंकित, विनय, रामबहादुर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना ओवर लोड व अनियंत्रित तरीके से भरे जा रहा है।