सुभाष घाट पर पार्क नहीं होंगे दुपहिया वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट की बजाय अब मायादेवी मंदिर मैदान में पार्क होंगे। सोमवार को पुलिस के साथ पुरोहित समाज एवं व्यापारी वर्ग की आम सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया। हरकी पैड़ी क्षेत्र बेहद ही संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरत रही है। हरकी पैड़ी से सटे सुभाष घाट पर बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन पार्क होते है। लिहाजा सोमवार को हरकी पैड़ी के जोनल अधिकारी एएसपी मणिकांत मिश्रा ने हरकी पैड़ी चौकी पर पुरोहित समाज एवं व्यापारी वर्ग की बैठक बुलाई। एएसपी ने सुरक्षा के दृष्टिगत दुपहिया वाहन को सुभाष घाट पर पार्क न करने की बात कही। जिस पर व्यापारी वर्ग एवं पुरोहित समाज ने सहमति व्यक्त की। एएसपी ने बताया कि अब मायादेवी पार्किंग में दुपहिया वाहन पार्क होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर ये महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर एएसपी के निर्देश पर भिखारियों एवं फूल बेच रहे लोगों को गंगा घाटों से खदेड़ा गया। एएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।