फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Subhash became president and Inder became general secretary

पहाड़ी महासभा के वार्षिक चुनाव संपन्न

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Subhash became president and Inder became general secretary
पहाड़ी महासभा के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव अधिकारी सतीश जोशी और डीएन जुयाल की देखरेख में हुए चुनावों में सुभाष पुरोहित अध्यक्ष, इंदर सिंह रावत महासचिव व भगवती प्रसाद पंत को कोष सचिव निर्वाचित किया गया। महिला विंग की अध्यक्ष सरिता पुरोहित और महासचिव मीरा रतूड़ी को बनाया गया।
विज्ञापन

कनखल स्थित दादू बाग आश्रम में पहाड़ी महासभा की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन करते हुए चुनाव अधिकारी सतीश जोशी व डीएन जुयाल ने वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया को सभी के समक्ष रखा। बैठक में उपस्थिति पूर्व महासचिव दीपक पांडे ने अध्यक्ष के लिए सुभाष पुरोहित के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका भगवती प्रसाद पंत व सरिता पुरोहित ने अनुमोदन किया। महासचिव पद पर अध्यक्ष दिनेश जोशी ने इंदर सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका अनुमोदन एसपी चमोली व पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह नेगी ने किया। कोष सचिव पद पर भगवती प्रसाद पंत के नाम का प्रस्ताव पूर्व महासचिव मनोज रावत ने किया। जिसका अनुमोदन ललितेंद्र नाथ व पवन भट्ट ने किया। तीनों पदों पर कोई अन्य नाम न आने के कारण चुनाव अधिकारी सतीश जोशी ने निर्विरोध पदाधिकारी घोषित कर दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महासभा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में राकेश बहुखंडी, मनोज गहतोड़ी, टीएस भट्ट, विष्णु दत्त सेमवाल, अनुराग बधानी, आशीष रावत, द्वारिका प्रसाद थपलियाल, डा. एमसी काला, तरुण व्यास, भुवनेश पाठक, जसवंत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed