फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stuff stolen from transformer and damaged it, electricity supply to village stopped

Haridwar News: ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर क्षतिग्रस्त किया, गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 27 Apr 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stuff stolen from transformer and damaged it, electricity supply to village stopped
बहादराबाद। कमालपुर सैनी गांव में चोरों ने चलती हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफर क्षतिग्रस्त कर उसका तेल और कॉपर चोरी कर लिया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गांव के लोग आधी रात से बिजली के गर्मी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कमालपुर सैनी गांव के बाहर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शनिवार देर रात चोरों ने चलती लाइन से ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया और उसमें से करीब 100 लीटर बिजली का तेल, तीन कॉपर के रॉड चोरी कर लिया।
विज्ञापन

रविवार शाम तक बिजली न आने पर स्थानीय लोग परेशान हो गए। गांव की बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। जिससे गांव के लोग गर्मी में परशोन हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बहादराबाद ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित तोमर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की तहरीर बहादराबाद थाना पुलिस को दी गई। चोरी के कारण 115 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि पुलिस को बिजली विभाग से तहरीर प्राप्त हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
------------------
क्षतिग्रस्त किए गए ट्रांसफर की जगह नया ट्रांसफर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही ट्रांसफर रखकर गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
अमित तोमर, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed