{"_id":"6a0c49852c00fbabe506b893","slug":"students-returning-from-exam-attacked-shots-fired-car-hit-by-bullet-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148988-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हमला, फायरिंग, कार में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर हमला, फायरिंग, कार में लगी गोली
विज्ञापन
हरिद्वार/बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित कोर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। छात्र परीक्षा देकर लौट रहे थे। इसी बीच उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। एक गोली कार में जा लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विश्वास कुमार निवासी गांव तेजलेहड़ा थाना छपार मुजफ्फरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा तनिष्क चौहान 18 मई को कोर कॉलेज रुड़की में परीक्षा देने गया था। आरोप है कि कॉलेज परिसर में पहले से मौजूद आर्यन त्यागी, अनमोल भारद्वाज, नीतीश त्यागी, उदय राठौर समेत अन्य युवकों ने दोपहर करीब 12:15 बजे तनिष्क के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडों और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की। कॉलेज के अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर तनिष्क को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी युवकों ने कॉलेज से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद तनिष्क ने फोन कर अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद विश्वास कुमार के परिचित विजय भाई पुत्र दिवंगत कर्ण सिंह निवासी टिथौला कलां भी कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन से बातचीत की। आरोप है कि जब सभी लोग कॉलेज के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचे, तभी सभी लोगों ने अपने अन्य साथियों के जरिए उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करवा दी। गोली कार में जाकर लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
12 मई को भी कार पर की थी कई राउंड फायरिंग
वहीं दूसरी ओर विजय भाई निवासी टिथौला कलां ने भी बहादराबाद थाने में अलग तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह 12 मई को फीस संबंधी कार्य से अपने भतीजे के साथ कोर कॉलेज आए थे। कॉलेज से लौटते समय उनकी कार का एक काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पीछा किया और कई राउंड फायरिंग की। आरोप कि स्कॉर्पियो सवार करीब पांच अज्ञात युवकों ने नगला इमरती पुल तक पीछा करते हुए छह से सात राउंड फायर झोंके, जिनमें से एक गोली उनकी कार में लगी। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से निकले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अमरजीत सिंह, कोतवाली प्रभारी बहादराबाद